घर पर बनाएं प्यारी पोम-पोम राखी !!

रक्षाबंधन आने वाला है, मार्केट में खूबसूरत राखियां मिल रहे हैं। पर जानते हैं सबसे ज्यादा खूबसूरत राखियां कौन सी लगती है, वह राखी जो हम खुद अपने हाथों से बनाकर अपने भाइयों को पहनाते हैं। आज हम बहुत ही आसान और प्यारी पोम-पोम राखी बनाएंगे, यह देखने में सुंदर लगती हैं और बनाने में बेहद आसान है। आइए देखते हैं!

MeriAkanshaa_HowToMakePomPomRakhi

हमें चाहिए - 
- छोटे पोम-पोम (अलग-अलग रंग के)
- एक थोड़ा बड़ा पोम-पोम
- रेशम का धागा
- सुई
- कैंची


बनाने की प्रक्रिया -
1. सबसे पहले यह तय कर लीजिए कि आपको कितनी लंबी राखी चाहिए, आप अपने कलहाई से नाप कर, उससे थोड़ी सी बड़ी रख सकते हैं।
2. रेशम के धागे को नाप लीजिए और कैंची से काट लीजिए।
3. अब धागे को सुई में डालिए।
4. पोम-पोम को एक-एक कर के, सुई मैं डालते जाइए और धागे में आगे बढ़ाते जाइए।
5. पहले 3 छोटे पोम-पोम, फिर एक बड़ा, और फिर से 3 छोटे पोम-पोम डालिए। आप अलग-अलग रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. सुई को धागे से निकालले, आप चाहे तो धागों के दोनों ओर गठान बन सकते हैं, मैं ऐसा नहीं कर रही हूं क्योंकि पोम-पोम ज्यादातर नहीं सरखते हैं। बस हो गया!
आपके खूबसूरत और प्यारी रंग बिरंगी पोम-पोम राखी तैयार है!

इस बार अपने भाइयों को अपने हाथों की घर पर बनी राखी पहनाए। आप उनके पसंदीदा रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे जरूर बनाइएगा और हमें बताइगा की यह राखी आपको कैसी लगी। आप अपनी बनाई हुई पिक्चर भी हमें भेज सकते हैं।

आशा करती हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा। 
मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप मुझे मेरे Facebook और  Instagram मैं फॉलो करेंगे। आप मुझे इस Gmail पर भी संपर्क कर सकते हैं।

मैं जल्दी ही एक नई पोस्ट के साथ आप लोगों से मिलती हूं, तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए। धन्यवाद!
मेरे प्यारे दोस्तों, भूले ना! जब भी दिल घबराए तो हौसले से भरे अपने मन को और ले एक नई उड़ान!!

इन्हें भी पढ़ें - 



No comments:

Post a Comment