Showing posts with label Food. Show all posts
Showing posts with label Food. Show all posts

प्लेन मैगी से हो गए हैं बोर? कोई बात नहीं अगली बार बनाएं स्वादिष्ट पनीर मैगी टकाटक !!

 बच्चे हों या बड़े, मैगी सभी को पसंद आती है। ज्यादातर मैगी या तो प्लेन बनती है, या हम उसमें थोड़ी सी सब्जियां डालकर बनाते हैं। आज हम प्लेन मैगी ही बनाएंगे पर साथ में डालेंगे उसमें थोड़ा सा पनीर टकाटक। हम बनाने जा रहे हैं पनीर मैगी टकाटक। यह फटाफट बन जाती है और खाने में स्वादिष्ट लगती है। आइए देखते हैं इसे कैसे बनाएं!


MeriAkansha_PaneerMaggiTakatak

कुंदरू की मसालेदार स्वादिष्ट सब्जी !!

 कुंदरू की सब्जी को बनाने के कई तरीके हैं। कई लोग इसे गोल-गोल काट कर बनाते हैं, तो कई लंबाई में काटकर। आज हम भी आसान से तरीके से कुंदरू की सब्जी बनाएंगे, जिसमें हम मसाले के साथ-साथ मूंगफली का भी इस्तेमाल करेंगे। कुंदरू की सब्जी के फायदे भी बहुत हैं। आइए देखते हैं इसे कैसे बनाएं!


MeriAkanshaa_KunduruKiSabzi

घर पर बनाएं चटपटी पापड़ी चाट !!

स्वादिष्ट चाट किसे अच्छी नहीं लगती, मेरी मनपसंद चाट में आती है भेलपुरी, पानी पुरी और पापड़ी चाट। आप लोगों की कौन सी पसंदीदा चाट है मुझे कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताइए। शाम को चाय और कॉफी के साथ अगर स्वादिष्ट चटपटी चाट मिल जाए तो क्या कहना। आज हम बनाने जा रहे हैं चटपटी पापड़ी चाट। यह बनाने में बेहद आसान है और बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। आइए देखते हैं इसे कैसे बनाएं!

GharKiChatpatiPapdiChaat_MeriAkanshaa

गणेश चतुर्थी पर बनाएं नारियल के चूहे !!

 गणेश जी की सवारी है मूषक। इस गणपति चतुर्थी पर हम कुछ बहुत ही स्पेशल बनाने जा रहे हैं। आज हम बनाएंगे नारियल के चूहे। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट हैं, झटपट बन जाते हैं, देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं, बच्चों को बहुत पसंद आते हैं और गणपति के पसंदीदा है। चलिए जल्दी बनाते हैं नारियल के चूहे!


GaneshChaturthiMeriAkanshaa_NariyalChuhe

मैंगो कीवी योगर्ट | 15 अगस्त पर स्पेशल रेसिपी

 15 अगस्त के अवसर पर, एक स्पेशल रेसिपी तो बनानी बनती है, जिसमें हमारे झंडे के तीनों कलर मौजूद हो। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसके लिए आपको ज्यादा तैयारी करने की जरूरत नहीं है, यह झटपट बन जाती है और स्वादिष्ट लगती है। हम बनाने जा रहे हैं मैंगो कीवी योगर्ट! आइए देखते हैं इसे कैसे बनाएं!


MeriAkansha_MangoKiwiYogurt

झटपट बनाए स्वादिष्ट पेढे, मिल्क पाउडर और नारियल पाउडर से !!

त्यौहार का मौसम शुरू हो गया है और साथ में लाया है ढेर सारे स्वादिष्ट पकवान और व्रत। पकवान और मिठाईयां खाने में तो बेहद स्वादिष्ट लगते हैं, पर कई बार हमारा पूरा समय उन्हें बनाने में निकल जाता है। आज हम झटपट वाले पेढे बनाने जा रहे हैं, यह फटाफट बन जाते हैं, खाने में स्वादिष्ट लगते हैं और आप इन्हें प्रसाद में और व्रत में भी खा सकते हैं। आइए देखते हैं इन्हें कैसे बनाएं!

QuickMilkPedhe_MeriAkanshaa

व्रत में बनाए साबूदाना थालीपीठ !!

व्रत में साबूदाना खिचड़ी रोज-रोज खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो कोई बात नहीं। आज हम आपके लिए साबूदाने की ही कोई और चीज बनाने जा रहे हैं, हम बना रहे हैं साबूदाना थालीपीठ। यह झटपट बन जाते हैं, खाने में स्वादिष्ट लगते हैं, और पेट भी अच्छे से भरते हैं। आइए देखते हैं इन्हें कैसे बनाएं!

MeriAkanshaa_SabudanaThalipeeth

झटपट बनाएं खीरे का रायता !!

 गर्मियों में दही का इस्तेमाल सेहत के लिए अच्छा होता है। दूसरी और खीरा पानी से भरपूर होता है और सलाद के रूप में खाने पर सेहतमंद है। आज हम आपको इन दोनों को मिलाकर एक आसान सी रेसिपी बता रहे हैं। हम जानेगे खीरे का रायता कैसे बनाएं? यह बस 5 से 6 मिनट में बन जाता है, ठंडक देता है और बहुत स्वादिष्ट लगता है। वैसे तो खीरे की रायता बनाने की कई तरीके हैं, कुछ लोग इसमें तेल का तड़का लगाते हैं, तो कुछ लोग इसमें खूब सारे मसाले मिलाते हैं। हम आज एकदम आसान खीरे का रायता बनाएंगे। आइए देखते हैं!


MeriAkanshaa_KheereKaRaitaRecipe

घर पर बनाएं स्वादिष्ट चॉकलेट स्ट्रौबरी !!

स्ट्रॉबेरी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं और चॉकलेट किसे पसंद नहीं होती। चलिए आज हम इन दोनों को मिलाकर कुछ नया बनाते हैं। चॉकलेट स्ट्रौबरी स्वादिष्ट होती हैं, हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं, और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। आइए देखते हैं से कैसे बनाएं!

MeriAkansha_ChocolateStrawberry

घर पर बनाएं स्वादिष्ट मुंबई चीज सेंडविच !!

बारिश हो, ठंडी हो या गर्मी, शाम के वक्त चाय के साथ अगर कुछ स्नैक्स मिल जाए तो मजा ही अलग है। मेरे घर में सैंडविच सभी को सबसे ज्यादा पसंद है, भले ही वह नाश्ते में हो या शाम को स्नैक्स के तौर पर। आज हम मुंबई चीज सैंडविच बनाने जा रहे हैं, इस स्टाइल का सैंडविच मैंने मुंबई में दादर घूमते वक्त खाया था। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपके पास पहले से ही चटनी, चीज और उबले आलू रखे हैं, तो समझ लीजिए कि इसे बनाना मिनटों का खेल हैं। चलिए बनाते हैं!

MeriAkanshaa_SwadishtMumbaiSandwichRecipe

घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम की खीर !!

मेरी नजर में आम फलों का राजा है, या यूं कहूं कि आम मेरा सबसे पसंदीदा फल है। मुझे लगता है कि आप लोगों को भी आम बहुत पसंद होंगे। बस एक ही परेशानी है कि यह फल सिर्फ गर्मियों में आता है। इससे पहले कि आम पूरी तरह से आना बंद हो जाए, क्यों ना हम इस फल का पूरा आनंद उठाएं। आज हम आम की खीर बनाएंगे, यह बेहद स्वादिष्ट है, बनाने में आसान है और खाने में अलग है। आइए बनाते हैं!

MeriAkanshaa_MangoKheer

अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज पीजिए इम्यूनिटी बूस्टर टॉनिक !!

इस वक्त वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है, ऐसे में डॉक्टर्स और गवर्नमेंट ने जो प्रिकॉशंस हमें बताएं हैं उसे हमें जरूर लेना चाहिए और साथ में अपने बॉडी की इम्यूनिटी भी स्ट्रांग रखनी चाहिए। आज हम आपको एक इम्यूनिटी बूस्टर टॉनिक बता रहे हैं जिसको रोज पीने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी और सर्दी-जुखाम जैसी बीमारियों से लड़ने में आपकी बॉडी मदद करेगी। आइए देखते हैं इसे कैसे बनाएं!

MeriAkansha_ImmunityBoosterTonic