गर्मियों में दही का इस्तेमाल सेहत के लिए अच्छा होता है। दूसरी और खीरा पानी से भरपूर होता है और सलाद के रूप में खाने पर सेहतमंद है। आज हम आपको इन दोनों को मिलाकर एक आसान सी रेसिपी बता रहे हैं। हम जानेगे खीरे का रायता कैसे बनाएं? यह बस 5 से 6 मिनट में बन जाता है, ठंडक देता है और बहुत स्वादिष्ट लगता है। वैसे तो खीरे की रायता बनाने की कई तरीके हैं, कुछ लोग इसमें तेल का तड़का लगाते हैं, तो कुछ लोग इसमें खूब सारे मसाले मिलाते हैं। हम आज एकदम आसान खीरे का रायता बनाएंगे। आइए देखते हैं!
सामग्री -
- एक कप कद्दूकस किया हुआ खीरा
- एक कप दही
- एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- चुटकी भर शक्कर
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च
- नमक स्वाद अनुसार
खीरे का रायता बनाने की विधि -
1. एक बर्तन में दही ले, उसे हल्का सा फेट ले।
2. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा, जीरा पाउडर, शक्कर, लाल मिर्च और नमक मिला ले। सबको एक बार फिर से अच्छे से चम्मच की मदद से मिक्स कर ले।
आपका स्वादिष्ट खीरे का रायता तैयार है। इसे सर्व करते वक्त ऊपर से हल्का सा भुना हुआ जीरा, जीरावन या लाल मिर्च से सजाएँ। हमेशा ठंडा सर्व करें।
याद रखें -
- यदि अगर आपको खीरे के रायते में मिठास पसंद ना हो तो शक्कर ना डालें बस जीरा पाउडर, मिर्ची और नमक का इस्तेमाल करें।
- अगर आपको धनिया पसंद है तो आप उसे भी बारिक काटकर इसमें डाल सकते हैं।
- आप चाहे तो इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं, 1-2 दिन के लिए। वैसे यह ताजा बना हुआ अधिक स्वादिष्ट लगता है।
- इसमें पानी ना डालें क्योंकि खीरे में पहले ही काफी पानी होता है।
आशा करती हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा।
मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप मुझे मेरे Facebook और Instagram मैं फॉलो करेंगे। आप मुझे इस Gmail पर भी संपर्क कर सकते हैं।
मैं जल्दी ही एक नई पोस्ट के साथ आप लोगों से मिलती हूं, तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए। धन्यवाद!
मेरे प्यारे दोस्तों, भूले ना! जब भी दिल घबराए तो हौसले से भरे अपने मन को और ले एक नई उड़ान!!
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment