घर पर ही बनाएं मिट्टी (Clay) के गणेश जी !!

गणेश चतुर्थी आने वाली है, मतलब समय आ गया है कि हम गणेश जी को अपने घर पर लाएं और धूमधाम के साथ उनकी पूजा करे। वैसे तो मार्केट में बहुत सारे गणेश जी मिलते हैं। परंतु गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व पर अपने खुद के गणेश जी बनाने की बात ही अलग है। आज हम जो गणेश जी बनाने जा रहे हैं वह बहुत प्यारे तो है ही, साथ ही इको-फ्रेंडली भी हैं। इको-फ्रेंडली गणेश जी हमारे वातावरण को स्वस्थ रखते है और प्रदूषण से भी बचाते हैं। चलिए बनाते हैं अपने खुद के गणेश जी!

GharParBanayeGanesh_MeriAkansha

हमें चाहिए -
- अलग-अलग कलर के Eco-friendly Clay (जैसे लाल, हरा, पीला रंग और आदि)

बनाने की प्रक्रिया - 
1. सबसे पहले लाल रंग का Clay ले।
2. लाल रंग से दो गेंदे (Balls) बना ले। एक से बड़ी और दूसरी से थोड़ी सी छोटी।
3. दोनों को अच्छे से गोल कर ले। बड़ी वाली को हाथों की मदद से, पेड़े की तरह थोड़ा सा चपटा दें।
4. दूसरी वाली गेंद को भी इसी तरह पेड़े की तरह चपटा दें।
5. पहले वाली (बड़ी वाली) गेंद के ऊपर, छोटी वाली गेंद रखकर दबा लें ताकि वह आपस में चिपक जाए।
6. दो छोटी-छोटी लाल कलर की गेंदे बना ले। उसे लोई की तरह रोल कर के गणेश जी के पैरों का आकार देकर उनके पेट से चिपका दें।
7. दो और छोटी लाल कलर की गेंद ले और उससे गणेश जी के हाथ बना ले।
8. इसी तरह से दूसरे कलर से छोटे-छोटे दो कान, आंखें, दांत और सूंड भी बना ले।
9. साथ में छोटा सा एक लड्डू भी बना ले।
10. अब मुकुट बनाने के लिए तीन अलग-अलग कलर का इस्तेमाल करें। तीनों की लोई बनाते हुए आपस में एक दूसरे के साथ लपेट कर मुकुट का आकार दे।
आपके प्यारे से गणेश जी तैयार है। गणेश जी का मूषक बनाने के लिए भी यही प्रतिक्रिया दोहराएं।

ध्यान रखें - 
- ठीक से बनाना के लिए दिए हुए पिक्चर का इस्तेमाल करें। उसे देख-देख कर बनाएं, इससे आपको समझने में आसानी होगी।
आप अपनी पसंद के किसी भी कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी पसंद से गणेश जी को आकार दे सकता है।

आशा करती हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा। 
मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप मुझे मेरे Facebook और  Instagram मैं फॉलो करेंगे। आप मुझे इस Gmail पर भी संपर्क कर सकते हैं।

मैं जल्दी ही एक नई पोस्ट के साथ आप लोगों से मिलती हूं, तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए। धन्यवाद!
मेरे प्यारे दोस्तों, भूले ना! जब भी दिल घबराए तो हौसले से भरे अपने मन को और ले एक नई उड़ान!!

इन्हें भी पढ़ें - 




No comments:

Post a Comment