घर पर बनाएं फूलों वाली जेमस्टोन की पेपर क्लिप्स !!

आजकल हर चीजें खूबसूरत और स्टाइलिश हो गई हैं। भले ही बात कपड़ों की हो, घर के सामान की हो या फिर स्कूल व ऑफिस के सामान की। आज हम लोग भी अपनी साधारण पेपर क्लिप्स को एक नया और खूबसूरत आकार देंगे। चलिए बनाते हैं खूबसूरत फूलों वाली जेमस्टोन की पेपर क्लिप्स।

MeriAkanshaa_GemStonePaperClips

हमें चाहिए -
- अलग-अलग कलर की पेपर क्लिप
- हॉट ग्लू गन
- रंग बिरंगे जेमस्टोन (फूलों के आकार की)

बनाने की प्रक्रिया - 
1. जेमस्टोन के पीछे की तरफ हॉट ग्लू गन कि मदद से थोड़ा सा ग्लू लगाएं।
2. अब पेपर क्लिप का एक कोना उस ग्लू से चिपका दें।
3. ऐसा करने से पेपर क्लिप जेमस्टोन से चिपक जाएगी।
4. ठीक इसी तरह से आप बाकी क्लिप्स भी बना सकते हैं। अलग-अलग कलर के जेमस्टोन फूलों को, अलग-अलग पेपर क्लिप के कलर से चिपकाएं। ऐसा करने से सारी क्लिप्स और भी कलरफुल लगेंगी।
आपकी खूबसूरत फूलों के आकार की पेपर क्लिप्स तैयार हैं।

इस DIY को जरूर ट्राई कीजिएगा और हमें भी बताइएगा कि यह आपको कैसे लगे।
आशा करती हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा। 
मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप मुझे मेरे Facebook और  Instagram मैं फॉलो करेंगे। आप मुझे इस Gmail पर भी संपर्क कर सकते हैं।

मैं जल्दी ही एक नई पोस्ट के साथ आप लोगों से मिलती हूं, तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए। धन्यवाद!
मेरे प्यारे दोस्तों, भूले ना! जब भी दिल घबराए तो हौसले से भरे अपने मन को और ले एक नई उड़ान!!

इन्हें भी पढ़ें - 




No comments:

Post a Comment