घर पर बनाएं स्वादिष्ट चॉकलेट स्ट्रौबरी !!

स्ट्रॉबेरी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं और चॉकलेट किसे पसंद नहीं होती। चलिए आज हम इन दोनों को मिलाकर कुछ नया बनाते हैं। चॉकलेट स्ट्रौबरी स्वादिष्ट होती हैं, हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं, और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। आइए देखते हैं से कैसे बनाएं!

MeriAkansha_ChocolateStrawberry

सामग्री - 
- स्ट्रौबरी
- डार्क चॉकलेट

MeriAkansha_ChocolateStrawberry

चॉकलेट स्ट्रॉबेरी बनाने की विधि -
1. सबसे पहले डाक चॉकलेट को पिघला लें। मेरे पास चॉकलेट को पिघलाने की मशीन है, अगर आपके पास नहीं है तो "एक बर्तन मैं गर्म पानी को गर्म करें, अब उसके ऊपर दूसरा बर्तन रखें और उसमें चॉकलेट डालें। पहले बर्तन के गर्म पानी की भाप से दूसरे बर्तन की चॉकलेट पिघल जाएगी, इससे डबल बॉयलर मेथड बोलते हैं।"
2. स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धो लीजिए, उसके बाद उसका पीछे का हरा हिस्सा निकाल लीजिए, मैंने स्ट्रॉबेरी के पीछे छोटी-छोटी डेकोरेटिव दिलवाले कांटे लगाएं हैं। आप चाहे तो स्ट्रौबरी को ऐसे ही इस्तेमाल कर सकते जैसी वो आती हैं।
3. एक बार चॉकलेट पिघल जाए तो स्ट्रॉबेरी को चॉकलेट में आधा डुबोकर निकाल लीजिए और उसे बटर पेपर के ऊपर रख दीजिए ताकि वह चिपके नहीं।
4. सारी स्ट्रॉबेरी को इसी तरह कर से चॉकलेट में डुबोकर निकालकर, बटर पेपर पर रख लीजिए।
5. पांच मिनट के लिए उन्हें बाहर रहने दे, उसके बाद 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि स्ट्रॉबेरी में की हुई चॉकलेट अच्छे से जम जाए।
आपकी चॉकलेट स्ट्रॉबेरी तैयार है, इन्हें अच्छे से एयरटाइट कंटेनर में डालकर रखें और हमेशा फ्रिज में ही रहने दें। जब भी खाना हो तो से 5 मिनट पहले फ्रिज से निकाल लीजिए।

ध्यान रखें - 
- चॉकलेट स्ट्रॉबेरी बनाने से पहले स्ट्रौबरी को अच्छे से धोना ना भूलें।
- आप माइक्रोवेव में भी चॉकलेट पिघला सकते है, बस उसे बीच-बीच में चलाते रहिए और आपके माइक्रोवेव में जो इंस्ट्रक्शन दिए हैं उन्हें फॉलो कीजिए।
- अगर आपको डार्क चॉकलेट नहीं पसंद है तो आप उसकी जगह पर मिल्क चॉकलेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी के ऊपर सुंदर स्प्रिंकल्स डाल सकते हैं, जैसे कि मैंने बस एक स्ट्रॉबेरी के ऊपर डाले हैं पिंक कलर के।

आपकी स्वादिष्ट चॉकलेट स्ट्रौबरी तैयार है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती हैं और सेहतमंद भी। आप इन्हें जरूर बनाइएगा और हमें बताना ना भूलें की आपको यह कैसी लगी।

आशा करती हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा। 
मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप मुझे मेरे Facebook और  Instagram मैं फॉलो करेंगे। आप मुझे इस Gmail पर भी संपर्क कर सकते हैं।

मैं जल्दी ही एक नई पोस्ट के साथ आप लोगों से मिलती हूं, तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए। धन्यवाद!
मेरे प्यारे दोस्तों, भूले ना! जब भी दिल घबराए तो हौसले से भरे अपने मन को और ले एक नई उड़ान!!

No comments:

Post a Comment