जिंदगी उस सड़क की तरह है जिसमें हर मोड़ पर उतार चढ़ाव आते रहते हैं। कुछ चीजें हमें बहुत खुशी देती हैं और कुछ दुख। अच्छी सेहत और अच्छे मन के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है, पर कई बार दुख के बादल चारों ओर से हमें घेर लेते हैं। आज हम आपको पांच आसान तरीके बताएंगे जिससे आप अपने मन को तुरंत खुश कर सकते हैं।
1. अपना मनपसंद काम करें!
जब भी हम दुखी होते हैं तो हमारे आस-पास हर तरफ हमें निराशा नजर आने लगती है। ऐसे में अपने आप को पॉजिटिव रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि वह काम किया जाए जिससे हमें खुशी मिलती है। अगर आपको पेंटिंग करना पसंद है, तो उसे करें। अगर बाहर जाना पसंद है, तो थोड़ी देर के लिए घर से बाहर जाएं। अगर लोगों से बात करना पसंद है, तो उन्हें कॉल करें। जो भी आपको पसंद हो उसे थोड़ी देर के लिए करें, इससे आपका दिमाग एक अच्छे काम में व्यस्त हो जाएगा और दुख को भूल जाएगा।
ध्यान रखें!! काम वह करें जिससे आप को सुकून मिले ना कि आपको बोझ लगे।
2. अपना मनपसंद खाना खाएं!
रिसर्च बताती है इंसान जब भी दुखी होता है तब उसे अपना मनपसंद खाना खाने से बहुत अच्छा लगता है। इंसान के अंदर ऐसे हारमोंस पैदा होते हैं जो उसे खुशी देते हैं। अगर आप दुखी फील कर रहे हैं तो अपना मनपसंद खाना बनाएं और उसे खाएं या फिर बाहर जाकर अपनी पसंद की चीज खाएं। जैसे कि एक अच्छी कोल्ड कॉफी, आइसक्रीम, चटपटी चाट या कोई भी चीज जो आपको बेहद पसंद हो।
ध्यान रखें!! कि उस चीज को थोड़ी मात्रा में ही खाएं। हर वक्त खराब खाना खाने से हमारी सेहत खराब हो सकती है।
3. अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों से बात करें!
जब हम छोटे थे तो हर दिन अपने दोस्तों से ढेरों बातें किया करते थे। जैसे-जैसे वक्त बीतता जाता है और हम बड़े होने लगते है तो हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। जिम्मेदारियों के साथ-साथ हमारी जिंदगी में तनाव भी बढ़ने लगता है। इन सारी भाग दौड़ में हम लोगों से दूर होने लगते हैं। जब भी आप बहुत दुखी हो रहे हो तो किसी अपने से बात करें। जरूरी नहीं है कि आप अपने परेशानी के बारे में ही बात करें, आप कोई बचपन की यादों के बारे में बात कर सकते हैं या किसी अच्छे टॉपिक पर बात कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा लगे। अपने मन की बात किसी से करने से हमारा मन हल्का भी हो जाता है और कई बार हमें नए उपाय भी मिल जाते हैं।
ध्यान रखें!! किसी ऐसे इंसान से ही बात करें जिस पर आप भरोसा करते हैं और जो आपको अच्छा फील कराता है। उन लोगों से दूर रहें जिनकी बातों से आपको तकलीफ होती है।
4. पॉजिटिव किताबें पढ़े या मोटिवेशनल वीडियो देखें!
एक अच्छी पॉजिटिव किताब पढ़ने से हमारा मन तुरंत पॉजिटिव फील करने लगता है। अगर आपको किताबें पढ़ना पसंद नहीं तो कोई बात नहीं। आजकल YouTube में ढेरों मोटिवेशनल स्पीकर मौजूद है, आप उनके वीडियो देख सकते हैं। आप ऑडियो बुक भी सुन सकते हैं, इनका यह फायदा है कि आप अपने काम करते-करते उन्हें सुन सकते हैं और नई चीजे सीख सकते हैं।
ध्यान रखें!! जब भी आपको मोटिवेशन चाहिए या पॉजिटिविटी चाहिए उस वक्त यह पढ़ना और सुनना अच्छा है। 24 घंटे उनको पढ़ते रहने से हमारे दिमाग को उसकी आदत हो जाती है और फिर वह नई चीजें नहीं सीख पाता। इसलिए उन्हें हर दिन थोड़ा-थोड़ा करके पढ़े और सुने ताकि पॉजिटिव रहना आपकी आदत बन जाए।
5. अपने मन की बात एक पन्ने में लिख दे और फिर उस बात को अपने मन से निकाल दें!
अगर आपके पास कोई दोस्त नहीं है या आप अपने मन की बात किसी से शेयर नहीं करना चाहते तो कोई बात नहीं। आप एक डायरी या पन्ने में अपने मन की बात लिख सकते हैं। लिखते वक्त अपने मन की हर बात को अच्छे से लिखें, जो भी आप फील कर रहे हैं ताकि आपके मन में कोई भी बोझ ना रहे। जब सारी बात आप लिख दे तो एक बार अपने मन को बोले कि "अब मैंने सब कुछ लिख दिया है, अब मुझे इस बात को बार-बार सोचने की जरूरत नहीं है। अब वक्त आ गया है कि मैं पुरानी बातों को भूल जाऊं और कुछ नया और अच्छा करूं जिससे मेरी जिंदगी अच्छी हो।" ऐसा करने के बाद अपने आप को फील कराएं कि आप सारी परेशानियों को हटा चुके हैं और अब आप नई चीजें करने के लिए तैयार है। ऐसा करने से आप पाएंगे कि आपको इंस्टंट दुखों से राहत मिलेगी और अब आपका दिमाग नई चीजें करने के लिए तैयार रहेगा।
ध्यान रखें!! अपने मन की बात लिखने के बाद उस पन्ने को या तो फाड़ दें या छुपा दें। हर दिन उसे पढ़ने की जरूरत नहीं है। अगर आप बार-बार उन बातों को पढ़ेंगे तो हो सकता है बार-बार दुखी होने लगे। एक बार अपने मन की बात लिख दी अब उन्हें भूल जाए और ऐसी जगह पर रखें जहां हर कोई ना देख पाए।
यह 5 चीजें हैं जो मैं हमेशा करती हूं जब भी मेरा मन दुखी हो रहा होता हैं। मेरे लिए यह तरकीबें हमेशा काम करती हैं। आप भी इन टिप्स को जरूर इस्तेमाल करें। मुझे पूरा यकीन है कि आपके लिए भी यह तरकीबें काम करेंगी। हमारी जिंदगी का मतलब ही क्या है अगर हम खुश ही ना रहे, इसलिए अपने आप को खुश रखने की कोशिश करें। आप चाहे तो मेरे साथ भी अपनी परेशानियां बांट सकते हैं।
मेरी भगवान से हमेशा यही प्रार्थना रहेगी कि आप और आपका परिवार हमेशा खुश रहे। आशा करती हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा।

मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप मुझे मेरे Facebook और Instagram मैं फॉलो करेंगे। आप मुझे इस Gmail पर भी संपर्क कर सकते हैं।
मैं जल्दी ही एक नई पोस्ट के साथ आप लोगों से मिलती हूं, तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए। धन्यवाद!
मेरे प्यारे दोस्तों, भूले ना! जब भी दिल घबराए तो हौसले से भरे अपने मन को और ले एक नई उड़ान!!
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment