इन 5 चीजों को अपने खाने में शामिल करें और बारिश में सेहतमंद रहे !!

गर्मियों में हर दिन आइस्क्रीम खाना, ठंडे-ठंडे जूस पीना, ठंडे फल खाना, फ्रिज का पानी पीना, यह सब बहुत अच्छा लगता है। पर बारिश का मौसम आते ही सब कुछ बदल जाता है। ज्यादा ठंडी चीजें खाने से हमारा गला खराब होने लगता है, मौसम बदलने के कारण कई बार तबीयत खराब होने लगती है, ऐसे में अपना खाना बदलना बेहद जरूरी है। आज हम आपको पांच ऐसी चीजें बताएंगे जिसे अगर आप अपने खाने में शामिल करेंगे तो आपकी सेहत स्वस्थ रहेगी और आप इस मौसम का भरपूर आनंद ले पाएंगे। आइए देखते हैं!

PaanchChizoKoBaarishMeKhaye_MeriAkanshaa

1. गरमा गरम दूध ! 
इस मौसम में हल्दी वाला दूध सबसे ज्यादा सेहतमंद होता है। हल्दी में काफी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, हर दिन हल्दी वाला दूध पीने से हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग रहती है और बीमारियों से शरीर आसानी से लड़ पाता है। अगर आपको हल्दी वाला दूध पसंद नहीं तो केसर वाला दूध पिए। केसर भी शरीर को गर्म रखता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

2. ग्रीन टी और हर्बल टी ! 
जितनी भी टी होती हैं, उनमें से सबसे अधिक सेहतमंद ग्रीन टी मानी जाती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, शरीर की बीमारियों से लड़ती है और लो इन कैलोरी होती है। इसे काफी लोग वजन कम करने के लिए भी पीते हैं। यह सर्दी जुखाम, गले की हरारत को ठीक करने में भी मदद करती है। अगर आपको ग्रीन टी पसंद नहीं है तो आप हर्बल टी बना सकते हैं। गर्म पानी में लॉन्ग, अदरक, काली मिर्च, दालचीनी आदि ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर के आप स्वादिष्ट हर्बल टी बना सकते हैं। आजकल मार्केट में बहुत सारी हर्बल टी बनी बनाई मिलती है, बस उसमें पानी मिलाना होता है। तो अगली बार जब भी मार्केट जाए अपने लिए ग्रीन टी या हर्बल टी लाना ना भूलें।

3. सूप और दाल ! 
अपने खाने में गरमा-गरम सूप को शामिल करें, जैसे कि टमाटर का सूप, कद्दू का सूप, वेजिटेबल सूप आदि। सूप स्वादिष्ट होते हैं, शरीर के कीटाणुओं से लड़ते हैं और शरीर को गर्माहट देते हैं। आप सूप के जगह दाल का सूप बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि अगर आपको दाल चावल पसंद है, तो बस आधा कटोरी चावल ले और उसमें एक से दो कटोरी दाल डालले। यह आपका पेट भी भर देगा और आप ज्यादा मात्रा में दाल खा पाएंगे।

4. बारिश मौसम में आने वाले फलों को खाएं ! 
फलों को अपने खाने में शामिल करना बेहद जरूरी है, पर उससे भी जरूरी है इस बात का ध्यान देना कि हम वह फल खाएं जो इस मौसम में आ रहे हो। जैसे कि क्या आप आम पूरे साल खाते हैं? नहीं! कुछ फल होते हैं जो पूरे साल आते हैं जैसे कि सेब, पर कुछ फल होते हैं जो मौसम के अनुसार बदलते हैं। गर्मियों में तरबूज, आम आदि ऐसे फल आते हैं जो गर्मियों में खाने से ठंडक देते हैं। ठीक उसी तरह बारिश में वह फल खाना चाहिए जो बारिश के मौसम में आते हैं जैसे कि चेरी, जामुन, अनार आदि। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स और काफी विटमिन्स होते हैं, यह हमारे इम्यूनिटी को अच्छा रखते हैं और हमें सेहतमंद बनाते हैं।

5. मसाले और सूखे मेवे !
जब भी हम सब्जी बनाते हैं तो उसमें सूखे मसाले के अलावा, हम अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। यह सब खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं और साथ में शरीर के कीटाणु को दूर रखते हैं। इसलिए अपने खाने में लहसुन, अदरक और बाकी गर्म चीजों को शामिल करें। ठीक उसी तरह से सूखे मेवे को भी अपने खाने में शामिल करें जैसे कि बादाम, अखरोट, पिंड खजूर आदि।

ध्यान दें -
यह सभी चीजें गर्म होती हैं इसलिए इन्हें ठंड में खाना बेहतरीन है। क्योंकि अभी बारिश का मौसम है, इसलिए ज्यादा ठंडी नहीं है, पर फिर भी इन चीजों को अपने एक वक्त के खाने में शामिल करें।

अब से जब भी आप खाना बनाएं तो यह सभी बातों का ध्यान रखें। आप और आपके परिवार सेहतमंद भी रहेंगे और बारिश के मजे भी उठा पाएंगे। अगर आप लोगों के पास भी कोई हेल्दी टिप्स है तो हमें लिखकर जरूर बताइएगा।

आशा करती हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा। 
मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप मुझे मेरे Facebook और  Instagram मैं फॉलो करेंगे। आप मुझे इस Gmail पर भी संपर्क कर सकते हैं।

मैं जल्दी ही एक नई पोस्ट के साथ आप लोगों से मिलती हूं, तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए। धन्यवाद!
मेरे प्यारे दोस्तों, भूले ना! जब भी दिल घबराए तो हौसले से भरे अपने मन को और ले एक नई उड़ान!!

No comments:

Post a Comment