यह 5 चीजें खाएं और गर्मी भगाएं !!

गर्मी का मौसम आ गया है, दिन-ब-दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में तबीयत खराब होना एक आम बात है। गर्मी में अपनी तबीयत का ध्यान रखने के लिए बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ अंदरूनी खान पान भी अच्छा होना चाहिए। आज हम आपको 5 ऐसे फल और सब्जियां बताएंगे जो गर्मी से लड़ने में आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं!

MeriAkanshaa_BestFoodsToReduceHeat

1. दही 
दही अपने आप में ही बहुत गुणकारी है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है, कब्ज को ठीक करता है, दिल की बीमारियों को दूर रखता है। यह शरीर को ठंडक भी देता है। रोजाना अपने खाने में दही का इस्तेमाल करें। आप इसे सलाद के साथ खा सकते हैं, रायता बना सकते हैं, या फिर छाछ के रुप में भी पी सकते हैं।

2. खीरा 
गर्मियों में हर दिन खीरा खाना चाहिए, यह शरीर को ठंडक देता है और इसमें पानी काफी मात्रा में होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम होता है। साथ में यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए खीरा एक बेहतरीन विकल्प है। रोजाना अपने खाने में खीरे को सलाद के रूप में शामिल करें या खीरे का रायता बनाकर उसे खाएं।

3. तरबूज 
क्या आप जानते हैं की तरबूज का 92% वजन पानी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, पोटेशियम होता है और साथ में विटामिन ए और सी होता है। तरबूज में कूलिंग इफ़ेक्ट होता है जो गर्मी में लेने से आपकी बॉडी की गर्माहट को कम करता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है इसलिए यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। एक कप तरबूज में सिर्फ 46 कैलोरी होती है। आप हर दिन शाम के वक्त एक प्लेट तरबूज खा सकते हैं या जब भी आप गर्मी वाले दिन में बाहर से घर आएं तो तरबूज का जूस पी सकते हैं, यह आपको तुरंत ठंडक देगा।

4. पुदीना 
अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी पेट में जलन होती है, तब पुदीने की गोली खिलाई जाती है। ज्यादातर माउथ फ्रेशनर में भी पिपरमेंट होता है। यहां तक कि रूम फ्रेशनर मैं भी पिपरमेंट होता है। पिपरमेंट तुरंत ठंडक देता है, यह शरीर की जलन को दूर करता है और पाचन क्रिया को भी ठीक करता है। रोजाना अपने खाने में पुदीने को शामिल करें। आप इसे चटनी के रूप में ले सकते हैं, अपने पानी में पुदीने की पत्तियों को मिक्स करके ले सकते हैं, या तरबूज के जूस में इसे मिलाकर ले सकते हैं।

5. खट्टे फल 
खट्टे फलों को अपने खाने में शामिल करें जैसे कि संतरे, मौसंबी, नींबू आदि। इन सब में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो कि हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है और साथ में फोलिक एसिड भी होता है। यह फल हमें बीमारियों से दूर रखते हैं और ऊर्जा देते हैं। रोजाना इन्हें खाइए या इनके रस बनाकर पीजिए। बस ध्यान रखें कि ज्यादा शक्कर ना डालें।

अब से इन पांच चीजों को अपने खाने में शामिल करें और गर्मी में अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखें।
आशा करती हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा। 
मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप मुझे मेरे Facebook और Instagram मैं फॉलो करेंगे। आप मुझे इस Gmail पर भी संपर्क कर सकते हैं।

मैं जल्दी ही एक नई पोस्ट के साथ आप लोगों से मिलती हूं, तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए। धन्यवाद!
मेरे प्यारे दोस्तों, भूले ना! जब भी दिल घबराए तो हौसले से भरे अपने मन को और ले एक नई उड़ान!!

No comments:

Post a Comment