गणेश जी की सवारी है मूषक। इस गणपति चतुर्थी पर हम कुछ बहुत ही स्पेशल बनाने जा रहे हैं। आज हम बनाएंगे नारियल के चूहे। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट हैं, झटपट बन जाते हैं, देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं, बच्चों को बहुत पसंद आते हैं और गणपति के पसंदीदा है। चलिए जल्दी बनाते हैं नारियल के चूहे!
सामग्री -
- एक कप नारियल का भूरा
- आधा कप बादाम का पाउडर
- 1/3 कप कंडेंस मिल्क
- एक चुटकी इलायची पाउडर
- कुछ बादाम (कान बनाने के लिए)
- सुखी काली दाल (आंखें बनाने के लिए)
- किशमिश (मुंह बनाने के लिए)
- थोड़ी सी सुखी Maggi (मैगी) (पूछ बनाने के लिए)
नारियल के चूहे बनाने की विधि -
1. एक बर्तन में; नारियल का बुरा, बादाम का पाउडर और इलायची पाउडर डालकर उसे मिला लें।
2. अब उसमें धीरे-धीरे कंडेंस मिल्क मिलाएं और आटे के जैसे उसे गूंध लें। आपका मिक्सचर तैयार है।
3. अब हमें इसके चूहे बनाएंगे।
4. सबसे पहले चूहे की बॉडी बनाएंगे। उसे बनाने के लिए-
5. एक बड़ा सा मिक्सचर का गोला लीजिए, इसे गोल करते हुए हल्का सा लंबा कर ले, अभी से हल्का सा पेड़ जैसे दबा लें (ज्यादा नहीं बस हल्का सा)। ऐसा करने से हमारे चूहे की नीचे की बॉडी बन जाएगी।
6. अब एक छोटा गोला लीजिए, उसे भी अच्छे से गोल करते हुए चूहे के बड़ी बॉडी के आगे चिपका दें। इससे चूहे का मुंह बन जाएगा ।
7. अब दो बादाम ले और उससे चूहे के मुंह के ऊपर की ओर दोनों साइड में लगा दें। इससे चूहे के कान बन जाएंगे।
8. ठीक उसी तरह दो दाने काली दाल के लें और उससे चूहे की आंख बना दे।
9. एक छोटी किशमिश ले और उससे चूहे का मुंह बना दे।
10. आखरी में एक Maggi का टुकड़ा लें और उसे चूहे की पूंछ की जगह लगा दे।
11. सब कुछ होने के बाद हल्का सा नारियल का भूरा चूहों पर छिड़क दें।
आपका चूहा तैयार है। इसी प्रक्रिया को दोहराते हुए अब बाकी चूहे भी बना लीजिए।
ध्यान रखें -
1. याद रखें कि खाते वक्त आप काली दाल के दाने और Maggie के टुकड़े निकाल कर खाएं।
2. मैंने इस में शक्कर नहीं डाली है क्योंकि मिल्कमेड मीठा होता है। अगर आप चाहे तो थोड़ी सी पीसी हुई शक्कर डाल सकते हैं।
इस गणपति चतुर्थी पर इन नारियल के चूहों को जरूर बनाइएगा। हमें भी लिख कर बताइएगा कि आपको यह चूहे कैसे लगे और आपके परिवार वालों को यह पसंद आया कि नहीं।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूलें। और भी ऐसे ही मजेदार और जायकेदार रेसिपीस के लिए हमारे वेबसाइट को जरूर फॉलो कीजिएगा।
आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा।
मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप मुझे मेरे Facebook और Instagram मैं फॉलो करेंगे। आप मुझे इस Gmail पर भी संपर्क कर सकते हैं।
मैं जल्दी ही एक नई पोस्ट के साथ आप लोगों से मिलती हूं, तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए। धन्यवाद!
मेरे प्यारे दोस्तों, भूले ना! जब भी दिल घबराए तो हौसले से भरे अपने मन को और ले एक नई उड़ान!!
आप सभी को गणेश चतुर्थी की बधाइयां।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment