घर पर बनाएं बच्चों के लिए खूबसूरत रिबिन वाली हेयर क्लिप !!

आज-कल मार्केट में बहुत सुंदर-सुंदर हेयर क्लिप मिल रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबके लिए आजकल हेयर क्लिप मिलते हैं। पर हम क्यों ना घर पर ही अपनी खुद की हेयर क्लिप बनाएं, हम अपने पसंद से कोई भी कलर की हेयर क्लिप बना सकते हैं और आपके एक रिबिन में 8-9 हेयर क्लिप्स बन जाएंगी, जो कि आप दूसरों को भी गिफ्ट कर सकते हैं। चलिए देखते हैं इसे कैसे बनाएं!

MeriAkansha_DIYHairClips

हमें चाहिए - 
- फीता/रिबिन (Ribbon)
- जेमस्टोन
- हॉट ग्लू गन
- हेयर क्लिप
- कैंची
- स्केल

MeriAkansha_DIYHairClips

बनाने की प्रक्रिया - 
1. सबसे पहले रिबिन का साइज नाप लेकर आपको कितनी बड़ी हेयर क्लिप चाहिए।
2. मैंने 2 साइज मे रिबिन काटे हैं, पहले वाला 26 सेंटीमीटर और दूसरा वाला 16 सेंटीमीटर।
3. पहले वाले रिबिन का बीचो बीच नापे, जैसे 13 सेंटीमीटर। दोनों तरफ से रिबिन को फोल्ड करते हुए 13 सेंटीमीटर पर लाएं (दाएं और बाएं दोनों तरफ)। अब हॉट ग्लू की मदद से उन्हें चिपका दें। आपका पहला ribbon का bow बन जाएगा।
4. छोटे रिबिन के साथ भी यही करना है। उसे भी बीच में से नाप ले, जैसे 8 सेंटीमीटर। दोनों तरफ से रिबिन को फोल्ड करते हुए 8 सेंटीमीटर पर लाएं (दाएं और बाएं दोनों तरफ)। अब हॉट ग्लू की मदद से उन्हें चिपका दें। आपका दूसरा छोटा ribbon का bow बन जाएगा।
5. अब पहले ribbon के bow ऊपर का हिस्सा center से, दूसरे छोटे ribbon के bow का नीचे का center के हिस्से को चिपका दें। हमें दोनों ribbon के bow को आपस में चिपकाना है, हॉट ग्लू की मदद से।
6. अब उनके ऊपर, मतलब के छोटे ribbon के bow के सेंटर में जेमस्टोन चिपकाए।
7. आखरी में ribbon के पिछले हिस्से पर, हेयर क्लिप का ऊपरी हिस्सा चिपकाना है। ताकि आप आसानी से उसे पहन पाएं।
आपका खूबसूरत रिबिन वाला हेयर क्लिप तैयार है।

MeriAkansha_DIYHairClips

MeriAkansha_DIYHairClips

याद रखें - 
- आप अपने पसंद के कोई भी कलर के ribbon का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप ही ने अपने बच्चों के लिए बना सकते हैं या उनके दोस्तों के लिए बना सकते हैं। मैं जब भी किसी के बर्थडे पार्टी में जाती हूं तो कोशिश करती हूं अपने हाथ की कोई चीज बना कर ले जाऊं। इस टाइप की हेयर क्लिप मेरे फ्रेंड्स के बच्चों को बहुत पसंद आती है। यह जल्दी बन जाता है और खूबसूरत भी लगता है। अगर आप इसे बनाए तो हमें अपने बनाए हुए हेयर क्लिप की फोटो भेजना ना भूल।

आशा करती हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा। 
मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप मुझे मेरे Facebook और  Instagram मैं फॉलो करेंगे। आप मुझे इस Gmail पर भी संपर्क कर सकते हैं।

मैं जल्दी ही एक नई पोस्ट के साथ आप लोगों से मिलती हूं, तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए। धन्यवाद!
मेरे प्यारे दोस्तों, भूले ना! जब भी दिल घबराए तो हौसले से भरे अपने मन को और ले एक नई उड़ान!!

इन्हें भी पढ़ें - 




No comments:

Post a Comment