बारिश हो, ठंडी हो या गर्मी, शाम के वक्त चाय के साथ अगर कुछ स्नैक्स मिल जाए तो मजा ही अलग है। मेरे घर में सैंडविच सभी को सबसे ज्यादा पसंद है, भले ही वह नाश्ते में हो या शाम को स्नैक्स के तौर पर। आज हम मुंबई चीज सैंडविच बनाने जा रहे हैं, इस स्टाइल का सैंडविच मैंने मुंबई में दादर घूमते वक्त खाया था। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपके पास पहले से ही चटनी, चीज और उबले आलू रखे हैं, तो समझ लीजिए कि इसे बनाना मिनटों का खेल हैं। चलिए बनाते हैं!
सामग्री -
- सफेद ब्रेड
- कटे हुए टमाटर (स्लाइस)
- कटे हुए प्यास (स्लाइस)
- कटे हुए उबले आलू (स्लाइस)
- अमूल चीज स्लाइस
- कसा हुआ मोजरेला चीज
- मक्खन (अमूल बटर)
- टमाटर सॉस
- धनिया और मिर्च वाली हरी चटनी
- चाट मसाला
- काली मिर्च
- नमक स्वादानुसार
मुंबई चीज सेंडविच बनाने की विधि -
1. दो सफेद ब्रेड ले, दोनों में अंदर की और अच्छे से मक्खन लगाएं, उसके बाद हरी चटनी लगाएं। पहले मक्खन हम इसलिए लगा रहे हैं, ताकि ब्रेड एकदम से गल ना जाएं।
2. अब एक ब्रेड में सबसे पहले चीज का साइज रखें।
3. उसके ऊपर टमाटर, प्याज और आलू के स्लाइस रखें।
4. अब उसमें ऊपर से चुटकी भर मसाले छिड़ के, जैसे की चाट मसाला, काली मिर्च और नमक।
5. अब फिर ऊपर से थोड़ा सा मोजरेला चीज डालें, दूसरी ब्रेड से उसे बंद करें।
6. अब तवे पर हल्का सा मक्खन डालें और सैंडविच को दोनों ओर से सुनहरा सेक ले। अगर आपके पास सेंडविच मेकर या ग्रिल्लर है, तो आप उसमे भी बना सकते हैं। मैं इसे ग्रिल्लर में सेक रही हूं।
7. अपने सेंडविच को तिरछा काट ले और उसके ऊपर चीज डालकर और सॉस के साथ परोसे।
आपका स्वादिष्ट मुंबई चीज सेंडविच तैयार है, हमेशा गरमा-गरम ही खाएं।

आशा करती हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा।
मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप मुझे मेरे Facebook और Instagram मैं फॉलो करेंगे। आप मुझे इस Gmail पर भी संपर्क कर सकते हैं।
मैं जल्दी ही एक नई पोस्ट के साथ आप लोगों से मिलती हूं, तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए। धन्यवाद!
मेरे प्यारे दोस्तों, भूले ना! जब भी दिल घबराए तो हौसले से भरे अपने मन को और ले एक नई उड़ान!!
No comments:
Post a Comment